फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: जवानों ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, भारत-पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान

Thu, 04 Nov 2021 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

देश की रक्षा में सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। एलओसी पर भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान भी हुआ।
विज्ञापन
जवानों ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, भारत-पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में कारगिल और सियाचिन ग्लेशियर के अग्रिम इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने कहा कि हम माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तापमान में आपकी रक्षा के लिए तत्पर हैं। साथ ही सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रहे हैं। हम कठिन से कठिन परिस्थिति में भी देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। देश के सभी नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं दिवाली का त्योहार आपकी जिंदगी में खुशहाली लाएगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर भारतीय सेना और पाकिस्तान की सेना के बीच दिवाली के पर्व पर मिठाइयों का आदान प्रदान भी हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: देखिए जवानों के साथ पीएम मोदी की दिवाली, जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले सबको ऐसे चौंकाया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें