फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने खारिज किया राहिल शरीफ का दावा, नहीं मारे गए हमारे 11 जवान

Thu, 17 Nov 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष राहिल शरीफ के उस दावे को खारिज कर दिया गया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान की कार्रवाई में भारतीय सेना के 11 जवान मारे गए हैं। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष द्वारा इस बारे में बयान दिया गया था। 
विज्ञापन


एक पाकिस्तानी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पाक के सेनाध्यक्ष जनरल राहिल शरीफ द्वारा कहा गया था कि 14 नवंबर को भारत द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसके जवाब में हुई पाकिस्तान सेना की कार्रवाई में भारत के 11 सैनिक मारे गए हैं।
  No fatal casualties due to Pak firing on 14,15 or 16 Nov. Pak Army Chief claim of killing Indian soldiers on  14 Nov false.@adgpi — NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) November 16, 2016
विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता द्वारा ट्वीट करके पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष के झूठे दावों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड ने ट्वीट किया कि '14, 15 या 16 नवंबर को पाकिस्तान की फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है. पाकिस्तान सेनाध्यक्ष के 14 नवंबर को भारतीय सैनिकों को मारने का दावा गलत है.'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें