फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता, कोरोना वायरस के 10 संदिग्ध मिले

Tue, 04 Feb 2020 10:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के दोनों संभागों से अब तक दस संदिग्ध मरीजों के सैंपल आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वरियोलाजी (एनआईवी) पुणे में भेजे गए हैं। इनमें तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
विज्ञापन


सभी संदिग्ध मरीजों का किसी न किसी तरह से हाल ही में चीन से संपर्क रहा है। खासतौर से चीन के वुहान शहर से आने वाले लोगों को पूरी तरह से घरों या अस्पतालों में आइसोलेट रखा जा रहा है।

जम्मू में थाईलैंड से आए एक संदिग्ध मरीज का सैंपल एनआईवी पुणे भेजा गया है। इसी तरह एक अन्य परिवार में दो अभिभावकों ने हाल ही में चीन की यात्रा की है, जिससे उनके संपर्क में रहने वाले चार अन्य लोगों के साथ कुल छह सदस्यों के सैंपल पुणे भेजे गए हैं और उन्हें घरों पर ही आइसोलेट रहने को कहा गया है। हालांकि इन सभी लोगों की हालत ठीक बताई गई है। संदिग्ध मरीजों के खून, गले की बलगम के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी विभाग की एचओडी डॉ. शशि सूदन के अनुसार उनके पास जो सैंपल आ रहे हैं, उन्हें पुणे भेजा गया है। रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसी तरह कश्मीर में हाल ही में चीन से लौटे तीन एमबीबीएस विद्यार्थियों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि पांच अन्य विद्यार्थियों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। 

इन संदिग्ध मरीजों की सेहत की नियमित निगरानी की जा रही है, जिसमें जिला सर्विलांस टीमें घर पर दो बार दौरा कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन में चीन से आने वाले यात्रियों को कम से कम 14 दिन आइसोलेट करके पूर्ण निगरानी में रखा जाएगा। 

अभी तक प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डा. समीर मट्टू ने कहा कि तीनों संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अन्य पांच की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें