फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: संयुक्त अभियान में सर्च ऑपरेशन के दौरान एके-47 की मैगजीन समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Mon, 31 May 2021 11:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एके-47 राइफल की 11 मैगजीन, 597 गोलियां, पिस्टल की 6 गोलियां, पिस्टल मैगजीन और 12 यूबीजीएल की गोलियां मिलीं। कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांदरबल पीएस में मामला दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
संयुक्त अभियान में सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को गांदरबल पुलिस, 24 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के तहत शाजीनार गुटलीबाग के वन क्षेत्र में घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एके-47 राइफल की 11 मैगजीन, 597 गोलियां, पिस्टल की 6 गोलियां, पिस्टल मैगजीन और 12 यूबीजीएल की गोलियां मिलीं। कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांदरबल पीएस में मामला दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन

 

वहीं, इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान आतंकी चकमा देकर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकी फंसे हुए थे। आतंकियों के फरार होने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर में तीन जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। 

शुक्रवार को सोपोर के वारपोरा में एक इनपुट के बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से चलाए गए एक साझे तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


आतंकी रात के दौरान भाग निकले, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह ऑपरेशन को स्थगित कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-ताइबा का एक स्थानीय आतंकी मुदस्सिर पंडित समेत एक अन्य और आतंकी फंसा हुआ था।

ऑपरेशन को स्थगित करने के बाद इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट मिलने पर एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने वारपोरा समेत रफियाबाद और डूरु इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। उन्हें अंदेशा है कि फरार आतंकी इलाके में मौजूद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें