फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश नाकाम: बारामुला के बाद पुंछ में आईईडी बरामद, बड़े हमले की फिराक में थे दहशतगर्द

Thu, 21 Oct 2021 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के रतनपीर इलाके में तीन किलोग्राम आईईडी(इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ है। इलाके में लोगों और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की दो साजिशों को सुरक्षा बलों ने गुरुवार को नाकाम कर दिया। बारामुला-कुपवाड़ा हाईवे और पुंछ के सुरनकोट तहसील में प्लांट आईईडी को बरामद किया। दोनों ही जगहों पर सेना ने आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में बारामुला-कुपवाड़ा हाईवे पर सड़क किनारे ट्रगपोरा व चाकलो के बीच शादीपोरा में आतंकियों ने आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुबह सेना के काफिले के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन कर रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल लांस नायक एसके यादव ने शादीपोरा के पास संदिग्ध वस्तु देखी। स्क्वायड में शामिल बम निरोधक कुत्ते बीरो ने संदिग्ध वस्तु को सूंघने के बाद विस्फोटक होने का संकेत दिया।

इसके बाद पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। 40 बटालियन बीएसएफ, 92 बटालियन सीआरपीएफ, एसओजी तथा 32 राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई। आईईडी की पुष्टि होने के बाद 32 राष्ट्रीय राइफल्स के सीओ कर्नल बीएस खंदारे, इंजीनियरिंग प्लाटून के सूबेदार रंजू व 169 बम निरोधक बटालियन ने आईईडी को निष्क्रिय किया। लगभग छह घंटे बाद सवा 12 बजे हाईवे को आवागमन के लिए खोला गया। सेना ने बताया कि आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर बड़ी वारदात को टालने में सफलता मिली है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना
विज्ञापन


पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील के रतनपीर इलाके में भी कच्चे रास्ते पर प्लांट की गई साढ़े तीन किलो की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया गया। आतंकियों ने इस रास्ते पर पेट्रोल करने वाले सेना के जवानों को निशाना बनाने के लिए इसे प्लांट किया था। इलाके में गश्त पर निकले जवानों ने शाम ढाई बजे आईईडी बरामद की जिसे शाम साढ़े चार बजे निष्क्रिय किया गया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें