फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत दृश्य: आई लव जम्मू सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र, स्मार्ट सिटी प्रोेजेक्ट के तहत हुआ निर्माण

Sat, 30 Oct 2021 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरी गतिशीलता और बुनियादी ढांचे से संबंधित कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें पार्किंग, साइकिल ट्रैक, वृद्धावस्था क्लब और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
जम्मू शहर का खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों के शहर जम्मू में शुक्रवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आई लव जम्मू-ए-सेल्फी-प्वाइंट लोगों को समर्पित कर दिया गया है। इसका शुभारंभ जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अवनी लवासा ने किया। यह सेल्फी प्वाइंट जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से डोगरा चौक से केसी चौक तक बनाया गया है। यह सड़कों के सौंदर्यीकरण की योजना का हिस्सा है। परियोजना में फव्वारे, पेयजल एटीएम, लाइट, टेबलटॉप, फिक्स्ड कियोस्क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़ेदान और फुटपाथ जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन


इस अवसर पर अवनी लवासा ने बताया कि इस तरह की परियोजनाएं शहर को साफ-सुथरा रूप देंगी। सेल्फी प्वाइंट पर्यटकों के बीच शहर को लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ नागरिकों को अपने शहर और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश भी देगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीओके में तेज हुई आतंकी संगठनों की हलचल, बर्फबारी से पहले राजोरी और पुंछ में बढ़ सकती है आतंकी घुसपैठ
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि आई लव जम्मू लोगो के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखकर अच्छा लगेगा। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ हितेश गुप्ता, निदेशक परियोजना सुनील थुसू और टीम लीडर परियोजना प्रबंधन परामर्श  पुष्पेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें