फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर प्रहार: बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, जानिए कैसे हमला करते हैं ये दहशतगर्द

Sat, 09 Jul 2022 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

बारामुला में पुलिस को लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस और सेना की 29-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने अभियान शुरू किया। जिसमें सफलता पाते हुए जवानों ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की टीम ने बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा के एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियार, गोला-बारूद बरामद हुआ है। बारामुला के क्रीरी इलाके में पुलिस को लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस और सेना की 29-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने अभियान शुरू किया। जिसमें सफलता पाते हुए जवानों ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी के पास से एक पिस्टल, एक मैग्जीन और सात कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कौन होते हैं हाइब्रिड आतंकी, कैसे करते हैं हमला
कश्मीर में टारगेट किलिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी साजिश का हिस्सा हाइब्रिड आतंकी हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले सॉफ्ट टारगेट की पूरी रेकी की जाती है। इस साजिश को आतंकियों के आका ओवर ग्राउंड वर्कर के जरिए अंजाम देते हैं। इसके बाद हाईब्रिड आतंकियों को हत्या करने की जिम्मेदारी दी जाती है। इसके बाद हाइब्रिड आतंकी भी कई दिनों तक सॉफ्ट टारगेट की गतिविधियों की रेकी करते हैं और उसके बारे में पूरा ब्योरा जुटा लेते हैं। उन्हें यह अच्छी तरह पता होता है कि कब और किस वक्त हमला करना मुफीद होगा। हाइब्रिड आतंकियों को टारगेट किलिंग के लिए बड़े हथियारों की जरूरत नहीं होती है। छोटे हथियारों व छोटे ग्रुप में आतंकी निहत्थे लोगों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें