जानकारी के अनुसार यह ट्रक तीन दिन पहले ही सामान लेकर श्रीनगर पहुंचा था। बुधवार देर रात श्रीनगर के एक अस्पताल के पास से विशेष केबिन वाला यह खाली ट्रक निकला था। विशेष केबिन में हेरोइन को अलग-अलग पैकेट बनाकर छिपाया गया था।
हेरोइन के पैकेटों पर 1999 लिखा हुआ है और बिच्छू का निशान बनाया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस तरह का निशान कहां और किसके लिए प्रयोग होता है।