फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में पारा 40 के पार, गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित

Sun, 07 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू शहर में पारा चालीस डिग्री सेल्सियस के पार जाने से जनजीवन बेहाल हो गया है। जम्मू में रविवार को पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तपिश के बीच बिजली की आंखमिचौनी ने मुसीबतें और बढ़ाईं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार रियासत में आठ मई से मौसम करवट बदल सकता है और कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


जम्मू में न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है और सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 24.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अच्छी-खासी गर्मी रही। यहां पर अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कश्मीर घाटी में भी तापमान में उछाल आया है, लेकिन फिर भी मौसम सुहाना बना हुआ है।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 14.5 रिकार्ड किया गया है। वहीं श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। रियासत में लेह सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5.6 रिकार्ड हुआ है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें