फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: गृह मंत्रालय ने जमात-ए-इस्लामी संगठन पर पांच साल के लिए बढ़ाया प्रतिबंध, 2019 में पहली बार लगा था बैन

Tue, 27 Feb 2024 07:40 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू

सार

गृहमंत्री ने कहा कि संगठन को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया है। संगठन को पहली बार 28 फरवरी 2019 को गैरकानूनी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों के लिए जम्मू कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है 'आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने जमात-ए-इस्लाम पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है'।

साथ ही कहा है कि संगठन को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया है। संगठन को पहली बार 28 फरवरी 2019 को गैरकानूनी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें