फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल सुरक्षा में फिर चूक: बैरक से मिला टूटा मोबाइल फोन, सीआईएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Tue, 27 Feb 2024 11:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कोट भलवाल जेल में कई खूंखार विदेशी आतंकियों सहित कश्मीर के अलगाववादी बंद हैं। ऐसे में जेल में इस तरह की सुरक्षा चूक कहीं न कहीं सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर जम्मू की कोट भलवाल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। कैदियों की बैरक से सोमवार को एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उक्त मोबाइल फोन को साइबर सेल के पास भेज दिया गया है। वहीं जेल परिसर में सीआईएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


मौजूदा समय में इस जेल में कई खूंखार विदेशी आतंकियों सहित कश्मीर के अलगाववादी बंद हैं। ऐसे में जेल में इस तरह की सुरक्षा चूक कहीं न कहीं सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही की ओर इशारा करती है। पुलिस थाना घरोटा के एसएचओ अर्जुन मगोत्रा ने बताया जेल परिसर से मिला मोबाइल फोन टूटा हुआ है और उसमें सिमकार्ड भी नहीं है। हालांकि उक्त मोबाइल फोन को साइबर सेल के पास भेज दिया गया हैं, जहां जांच की जा रही है। जेल परिसर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है।

बैरक में मोबाइल फोन मिलने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है कि कैसे संवेदनशील जेल में मोबाइल फोन पहुंचा। - बृजेश शर्मा, एसपी, ग्रामीण, जम्मू

इस साल मोबाइल फोन मिलने की तीसरी घटना

सेंट्रल जेल कोट भलवाल में स्मार्टफोन मिलने की घटना आम हो गई है। सोमवार को जेल में कैदियों की बैरक से मोबाइल मिलने से पहले भी जेल से मोबाइल फोन मिले हैं। जनवरी में कोट भवाल जेल से दो स्मार्टफोन मिले थे। इसमें एक मोबाइल फोन तो जेल में बंद आतंकी के पास से मिला था।

दस जनवरी को कोट भलवाल जेल में दो मोबाइल मिलने से हड़कंप मंच गया था। तब कैदियों द्वारा मोबाइल फोन उपयोग किया जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया था। हालांकि इस मामले में जेल विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले मई 2023 में भी कोट भलवाल जेल की दीवार के पास मोबाइल फोन मिला था। जुलाई 2021 में भी जेल में मोबाइल फोन और सिमकार्ड मिला था। कैदियों द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक दल ने छापे मारे थे, जिसमें 12 मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए गए थे। 

उच्च सुरक्षा वाली कोट भलवाल जेल में मोबाइल मिलने की एक के बाद एक घटना से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। बीत दो महीने में जेल में मोबाइल फोन, नशा की खेप मिलने से जुड़े छह मामले दर्ज किए गए हैं। 22 नवंबर 2023 को जेल के अंदर हेरोइन मिली थी। 28 नवंबर को भी नशे की खेप मिली थी, जिसे जेल की दीवार के बाहर से फेंका गया था। दो जनवरी को जेल के अंदर परिसर में मोबाइल फोन मिला था। नौ जनवरी को एक कैदी के पास, जबकि खाली स्थान से दो मोबाइल फोन मिले थे। इसी तरह 11 जनवरी को मोबाइल फोन मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें