इससे पहले जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने हाल ही में आतंकवाद का रास्ता चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर दछन और उस्मान निवासी तांडर दछन के रूप में हुई।
बता दें कि ये दोनों आतंकी 5 अगस्त को लापता हो गए थे। आतंकी तंजीमों में शामिल होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थीं। इसी बीच 7 अगस्त को पता चला कि दोनों आतंकी हिजबुल में शामिल हो गए।
8 अगस्त को दछन वन क्षेत्र में इनकी मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला। इसके आधार पर पुलिस, सेना की 17 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन ने ऑपरेशन शुरू किया। जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें-
देशद्रोहियों की पैरवी: आतंकी सलाहुद्दीन के बेटों के बाद जमात-ए-इस्लामी के लिए जगा महबूबा का प्रेम