फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run Law Protest: जम्मू में चालकों का प्रदर्शन, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, इस रूट पर नहीं चलीं बसें

Tue, 02 Jan 2024 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हिट एंड रन कानून के खिलाफ जम्मू में मंगलवार को दूसरे दिन भी चालक और ट्रांसपोर्ट से जुड़े संगठनों का प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ जम्मू वेयर हाउस से लेकर विक्रम चौक तक मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन करते चालक, पेट्रोल पंप पर जमा हुई भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ जम्मू में मंगलवार को दूसरे दिन भी चालक और ट्रांसपोर्ट से जुड़े संगठनों का प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ जम्मू वेयर हाउस से लेकर विक्रम चौक तक मार्च निकाला गया। जम्मू से अलग-अलग रूटों पर जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं। जम्मू से कठुआ जाने वाली बसें मंगलवार को रवाना नहीं हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन




टेंकर यूनियन की हड़ताल, पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल

उधर, आयल एंड एलपीजी ट्रक ड्राइवर यूनियन की तरफ से भी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके कारण कई जगह पर फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हुई है। मंगलवार को दूसरे दिन भी जम्मू से 1500 टैंकर रवाना नहीं हुए। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जम्मू कश्मीर में कई पेट्रोल पंपों पर 'आउट ऑफ स्टॉक' के बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं। जिसके चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

जम्मू के नरवाल में आयल एंड एलपीजी ट्रक ड्राइवर यूनियन की ओर से हड़ताल जारी है। चालकों ने हिट एंड रन मामले में दस साल सजा और दस लाख रुपये जुर्माने के फैसले पर विरोध जताया। यूनियन अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि फैसला जबरन थोंपा जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मुआवजा राशि चालक कहां से भरेंगे। कई बार तो लोगों की लापरवाही के कारण हादसे होते हैं। ऐसे में सरकार राहत दे।

वेयरहाउस में जम्मू-कठुआ रूट पर बसों के चालक राज कुमार, विजय कुमार, रूप चंद ने कहा कि कानून में कई खामियां हैं। चालकों को कामकाज बंद रखने के लिए विवश किया जा रहा है। अब दुर्घटना होने पर चालक ही दोषी होगा। फैसले पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें