फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के इतिहास को पाठ्यक्रम में जगह मिलेगी

Tue, 11 Nov 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड रियासत के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने की कवायद में जुट गया है। अगले अकादमिक सत्र से विद्यार्थियों की पुस्तकों में रियासत के इतिहास को पढ़ना मिल सकता है। यह कहना है कि स्कूली शिक्षा बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन डा. नूतन कुमार रसोत्रा का।
विज्ञापन


चेयरमैन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बोर्ड की कमान संभालने के बाद उन्होंने पाया है कि स्कूलों में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम में अभी तक रियासत के इतिहास को ज्यादा पढ़ने को नहीं मिलता है। इस वजह से उनका प्रयास रहेगा कि पाठ्यक्रम में जम्मू कश्मीर के इतिहास और स्मृद्ध संस्कृति को बच्चों को पढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि ईटीटी कोर्स की बहाली की दिशा में भी वह कदम उठाएंगे। कोर्स शुरू करने से बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलने के साथ साथ बोर्ड के लिए राजस्व एकत्रित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भारी भरकम बस्तों का बोझ कम करने की भी उनकी कवायद रहेगी। इसके लिए बोर्ड की ओर लगाई गई पुस्तकों को ही पढ़ाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पुस्तकों में क्वालिटी पेपर का प्रयोग हो इसको सुनिश्चित करना उनका प्रयास रहेगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर क्वालिटी होने से पुस्तकों को पढ़ने में मजा आए। नूतन ने कहा कि जम्मू कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड दसवीं की बोर्ड परीक्षा को एक मार्च से शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें