फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायत योजना: जम्मू-कश्मीर में दो वर्षों में 18 हजार को किया प्रशिक्षित, 11 हजार को मिली प्लेसमेंट

Tue, 27 Jul 2021 09:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

77 विभिन्न ट्रेडों में दिया गया प्रशिक्षण, इस वर्ष 5 हजार युवाओं को जोड़ने की तैयारी।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमायत योजना के तहत पिछले दो वर्षों में 18 हजार युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया गया है। कोविड की चुनौतियों के बीच युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न निजी कंपिनयों में रोजगार भी मुहैया करवाया है। दो वर्षों में विभाग ने 11 हजार के करीब युवाओं को निजी कंपिनयों में रोजगार दिया है।

विज्ञापन


हिमायत योजना की शुरूआत 2011 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार विशेष कर स्कूल ड्राप ऑउट युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया करवाना है। इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेंड में 3 से 12 महीने तक के निशुल्क कोर्स करवाए जाते है। पिछले दो वर्षों में विभाग ने 18 हजार युवओं को प्रशिक्षण दिया था, जिसमें 11 हजार युवाओं को रोजगार दिया है।

हिमायत ने पिछले वर्ष मार्च में ऑनलाइन और अक्तूबर- नवंबर में केंद्रों में जॉब फेयर आयोजित किया था। हिमायत योजना के सीईओ कपिल शर्मा ने कहा कि कोविड की चुनौतियों के बीच हमने युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने का काम किया है।
विज्ञापन


अगस्त से केंद्र को चरणबद्ध तीरके से खुलने की उम्मीद है। केंद्र खुलने के बाद जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर जागरूक कैंप का आयोजन करेंगे। पिछले वर्ष 5 हजार युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रिशक्षण दिया था, इस वर्ष भी इतनी ही संख्या में युवाओं को जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आमिर खान: फिल्म की शूटिंग के दौरान जाना कितना मुश्किल था कारगिल युद्ध, द्रास में आकर सेना के प्रति बढ़ गया सम्मान

102 और 108 एंबुलेस सेवा के लिए होगी भर्ती
आगमी दिनों में हिमायत योजना में प्रिशिक्षत हुए युवाओं के लिए जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। 102 और 108 एंबुलेस सेवा के लिए युवाओं को चयन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें