फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर हर हालात से निपटने के लिए बीएसएफ तैयार

Tue, 10 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पूर्व भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। त्यौहारों के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अमूमन सीजफायर उल्लंघन किया जाता है।
विज्ञापन


इस बार के हालात और भी संवेदनशील माने जा रहे हैं जिसे देखते हुए सीमा पर स्थित तमाम अग्रिम चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इसी तरह से भीतरी इलाकों में भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायतें जारी की गई हैं।

दिवाली जैसे बड़े पर्व पर पाकिस्तान की ओर से अकसर सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। हाल ही में पाकिस्तान ने अकारण गोलाबारी से पूरे सीमावर्ती इलाके में दहशत फैला दी थी। बीएसएफ ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की थी।

बाद में दोनों तरफ के अधिकारियों की बैठक में हालात शांत हो पाए। गोलाबारी की घटना चूंकि हाल ही में हुई है ऐसे में दिवाली के दौरान हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हाल ही में हुई गोलाबारी की घटना में बोबिया गांव सहित अन्य जिन गांवों को निशाना बनाया गया था ऐसे गांवों के अग्रिम रक्षा घेरे को पहले से ज्यादा मुस्तैद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि त्यौहारों के दौरान सीमा पर हालात नाजुक माने जाते हैं। बीते वर्ष करवाचौथ का पर्व सीमावर्ती ग्रामीणों को राहत शिविरों में मनाना पड़ा था। इस बार भी करवाचौथ से ऐन पहले गोलाबारी से त्यौहारों में खलल पड़ गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें