फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं और छठी कक्षा का बदल गया है सिलेबस

Tue, 10 Nov 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से दसवीं की जियोग्राफी और छठी कक्षा के इतिहास और पोलिटिकल साइंस के विषय के सिलेबस में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


आने वाले शिक्षा सत्र में जम्मू और कश्मीर संभाग में दोनों कक्षाओं में पुस्तकों में संशोधन के साथ पढ़ाई करवाई जाएगी। राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

अब बोर्ड ने छठी और दसवीं कक्षा के विषयों में संशोधन किया है। दसवीं कक्षा में सोशल साइंस के जियोग्राफी की पुस्तक में बोर्ड ने संशोधन किया है।

कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में संशोधन के साथ पढ़ाई 2015-16 शिक्षा सत्र में करवाई जाएगी तो जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में 2016-17 शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को पुस्तकें भी संशोधित लेनी पड़ेंगी। छठी कक्षा में बोर्ड ने इतिहास और पोलिटिकल साइंस के विषय में संशोधन किया है।

इतिहास की पुस्तक में अवर पास्ट्स-1 और पोलिटिकल साइंस में सोशल पोलिटिकल लाइफ-1 का अध्याय जोड़ा गया है। इसको भी विंटर सेशन स्कूलों में 2015-16 और जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में 2016-17 सत्र में शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें