फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से पुंछ में हाई अलर्ट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। वीरवार को भारी बारिश के चलते पुंछ की हवेली तहसील के बगयाल दरा गांव में बाढ़ और भारी भूस्खलन का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसे देखते हुए करीब 40 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पुंछ के असिस्टेंट कमिश्नर राजस्व शफीक अहमद ने बताया कि सुबह से मूसलाधार बारिश के कारण बगयाल दरा क्षेत्र में पूरा एक मोहल्ला ही बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गया है। मोहल्ले के ऊपर की पहाड़ी धीरे-धीरे खिसक रही है।

साथ ही नाले में भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र में करीब 100 से भी अधिक मकानों को खतरा है। इनमें करीब 40 परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने तुंरत कदम उठाते हुए सभी परिवारों को माल्टी क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन और पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बगयाल दरा क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

उधर, पुंछ के ही साब्जियां मंडी क्षेत्र में दो घर और बलियाज क्षेत्र में एक मकान भूस्खलन की चपेट में पहले ही आ चुके हैं। वहां भी सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। लगतार हो रही बारिश से मंडी तहसील के राजपुरा गांव के अढ़ाई कट्ठा क्षेत्र में भूस्खलन से गुलाम अब्बास का मकान ध्वस्त हो गया, जबकि इस हादसे में मकान मालिक का पूरा परिवार सुरक्षित बच गया।

बर्फबारी और वर्षा से बन रही गंभीर स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मुमताज चौधरी का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क  है। इसके अलावा मंडी तहसील के गांव छेला डांगरी में भी कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। यहां किसी प्रकार के जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।

खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सेना से भी संपर्क साधा है। समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस संबंध में राजोरी स्थित सेना की 25 इंफेंट्री डिवीजन के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि सेना पूरी तरह तैयार है। यदि कहीं भी सेना को मदद के लिए बुलाया जाता है तो तुरंत मोर्चा संभाल लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें