फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन: सीमा से सटे गांवों के आंगन में गिरे गोले, खौफ में गुजरी रात

Mon, 24 Oct 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा रविवार की रात भर रुक-रुककर की गई गोलाबारी ने ग्रामीणों को मुसीबत में डाल दिया है। सीमा पार से दागे गोले घरों के आंगन में गिर रहे हैं। पूरी रात ग्रामीणों ने बंकरों और कमरों के कोनों में दुबककर गुजारी। दहशतजदा ग्रामीण अपने बच्चों सीने से लगाए रहे। हालांकि, विस्थापन पर लोगों का कहना है कि उन्हें तो अपने जानमाल की चिंता है।
विज्ञापन


घर छोड़ें तो मवेशियों को कहां ले जाएं। शिविरों में सुविधाएं कहां मिलेंगी। कैसे जीवनयापन हो सकेगा। उन्होंने मवेशियों को छोड़कर आखिर वह कहां जाएं। पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में सोमवार को दिन निकलने तक बीएसएफ की सात चौकियों समेत गांवों को निशाना बनाकर गोले बरसाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

82 एमएम मोर्टार के गोले दागे

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
निकोयाल, तरेबा, सेई, चानना आदि गांवों में 82 एमएम मोर्टार के गोले दागे गए। एक कमरे में सोये गिरधारी लाल के घर के आंगन में गोला गिरा, जिसमें वह जख्मी हो गए। उनकी टांग में छर्रे लगे हैं। तरेबा की कृष्णा देवी के आंगन में भी गोला गिरा, उनके सिर में दो स्पिलंडर लगे हैं।

इस घर की पास मोर्टार के सात शेल गिरे। इनमें से छह खेतों में और एक गेट को पार करते हुए आंगन में गिरा। कृष्णा के घर को भी नुकसान हुआ है। अरनिया सेक्टर में 24 गांवों के खेतों में गोले गिरे हैं। गांव के लोग पूरी रात चौकन्ने रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें