जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी सरकार के मंत्री के घर पर आतंकियों ने हमला किया है । ये हमला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की शाम को हुआ है । जानकारी के मुताबिक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक और जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के घर पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया है ।
#FLASH Terrorists attack PDP Minister Abdul Rehman Veeri's residence in Anantnag (J&K). More details awaited.
— ANI (@ANI_news) October 24, 2016
हमले के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अब्दुल रहमान वीरी अनंतनाग की बिजबेहड़ा सीट से पीडीपी के विधायक हैं और जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ महबूबा मुफ्ती सरकार में लोक निर्माण एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं । वीरी के अनंतनाग स्थित घर पर सोमवार को शाम के समय आतंकियों ने हमला किया है ।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी आज सुबह सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी । सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था । इस मुठभेड़ के बाद से बारामूला के इस इलाके के आसपास सेना के जवानों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं पीडीपी के नेता
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
पीडीपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में राज्य के वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पीर मोहम्मद हुसैन के घर पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। जानकारी के मुताबिक 20 अक्तूबर की शाम को अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर फायरिंग की थी ।
हालांकि इस वारदात में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक हमले के दौरान आतंकियों ने छह राउंड फायर किए थे। वारदात के समय घर पूरी तरह से खाली था। आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया गया, पर कोई हाथ नहीं लगा।
अनंतनाग में आतंकियों ने लूटी थी राइफल
Terrorist
- फोटो : File Photo
इससे पहले भी 17 अक्तूबर को दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से हथियारों को लूट लिया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से 5 राइफलें लूट ली थी। आतंकियों ने जिन पुलिस कर्मियों से ये राइफलें लूटी थी वे सभी जिले में स्थित एक टीवी टावर की सुरक्षा में तैनात थे ।
पिछले महीने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृह जनपद अनंतनाग में पीडीपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेख जावेद के घर पर आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान आतंकियों ने वहां से चार राइफलें छीनी थी। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा इन घटनाओं में लूट के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं ।