पाकिस्तान द्वारा रविवार की रात भर रुक-रुककर की गई गोलाबारी ने ग्रामीणों को मुसीबत में डाल दिया है। सीमा पार से दागे गोले घरों के आंगन में गिर रहे हैं। पूरी रात ग्रामीणों ने बंकरों और कमरों के कोनों में दुबककर गुजारी। दहशतजदा ग्रामीण अपने बच्चों सीने से लगाए रहे। हालांकि, विस्थापन पर लोगों का कहना है कि उन्हें तो अपने जानमाल की चिंता है।
घर छोड़ें तो मवेशियों को कहां ले जाएं। शिविरों में सुविधाएं कहां मिलेंगी। कैसे जीवनयापन हो सकेगा। उन्होंने मवेशियों को छोड़कर आखिर वह कहां जाएं। पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में सोमवार को दिन निकलने तक बीएसएफ की सात चौकियों समेत गांवों को निशाना बनाकर गोले बरसाए।