फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल गोलीकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्राल गोलीकांड में मारे गए युवक खालिद मुजफ्फर वानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के साथ युवक की मौत मामले में सभी अटकलों पर विराम लग गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक की मौत गोली लगने से ही हुई है।
विज्ञापन


सेना द्वारा 14 अप्रैल को जारी किए गए बयान के अनुसार खालिद उस समय मारा गया, जब दक्षिणी कश्मीर के त्राल के कमाला जंगलों में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा गोलियां चलाई गई।

खालिद अपने तीन दोस्तों के साथ जंगल में भाई बुरहान से मिलने गया था, जो हिज्ब का कमांडर है। लेकिन खालिद के पिता द्वारा सेना के बयान को नकारते हुए कहा गया था कि उसके बेटे को सेना ने उत्पीड़न कर मारा है।
विज्ञापन


वानी के अनुसार सेना द्वारा उसके बेटे को हिरासत में लेकर उसका उत्पीड़न कर उसे मौत के घाट उतारा गया, क्योंकि खालिद के शरीर पर कोई भी गोली का निशान नहीं था।

समाने आने लगा त्राल मुठभेड़ का सच

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में खालिद की मौत गोली लगने से हुई। मामले को लेकर सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा था कि सच्चाई को सामने लाया जाएगा।

त्राल मुठभेड़ की सच्चाई सामने आने लगी है। अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली होने से खालिद के पिता मुजफ्फर वानी द्वारा किए गए दावों का खंडन होता दिख रहा है।

इतना ही नहीं, खालिद जिन दोस्तों को साथ लेकर गया था, उन्होंने भी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि उन्हें खालिद जंगल लेकर गया था।
विज्ञापन

आतंकियों के साथ क्या कर रहा था खालिद

मुठभेड़ के दौरान जब वह घटनास्थल से भागे, तो अपनी पहचान बताने के बाद सेना द्वारा उन्हें सुरक्षित छोड़ा गया। एक सवाल का जवाब देते हुए सेना के अधिकारी ने बताया कि अगर खालिद निर्दोष था, तो वह आतंकियों के साथ क्या कर रहा था।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को उसके लिए दोषी ठहराना, जो उन्होंने किया नहीं अन्याय है। सेना के अधिकारी ने कहा कि मुजफ्फर वानी के लगाए आरोप निराधार थे।

केवल लोगों में क्रोध पैदा करने के लिए गलत प्रचार था। इस कारण नारबल में एक और किशोर की मौत हुई। कई अन्य घायल भी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें