रियासी में क्ष्री दूर्गा नाटक मंडली के सदस्यों से बात करते हुए एसएसपी रियासी शैलेंदर सिंह।
- फोटो : REASI
रियासी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को पुलिस विभाग कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि देगा। विभाग ने इसके लिए जिला भर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दी है।
इसके साथ ही विभाग श्री दुर्गा नाटक मंडली को अयोध्या में दीपावली के अवसर पर होने वाली रामलीला का मंचन करने भेजेगा। एसएसपी शैलेंदर सिंह ने बताया कि विभाग शहीदों को श्रद्धांजलि देगा। एक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, वहीं एक मैराथन भी करवाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये युवाओं की प्रतिभा को निखारा जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि विभाग ने जिले में शहीदों के परिवारों से संपर्क कर उनसे समस्याओं के बारे में पूछा है। विभाग उनका पूरा सहयोग करेगा। शुक्रवार को नाटक मंडली के सदस्यों से भी मिलकर उनसे रामलीला मंचन के बारे में चर्चा की गई। मौके पर एएसपी सुरजीत कुमार भगत, डीएसपी डीआर मुमताज अली भट्टी, मंडली के चेयरमैन सुदेश पंडोत्रा, प्रधान संजीव खजूरिया, शंभूनाथ त्रिपाठी, लक्की गुप्ता, काका पंडोह, सत्यदेव सिंह, आदि मौजूद रहे।