फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह में भारी हिमपात, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर में बुधवार को मौसम जहां सामान्य बना रहा, वहीं लेह में हिमपात होने से वहां का पारा और लुढ़क गया। कश्मीर घाटी में सामान्य आठ डिग्री से दो डिग्री सेल्सियस पारा गिरा है, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू में भी सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। वहीं, सामान्य न्यूनतम से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक, 28 दिसंबर तक राज्य का मौसम सामान्य तौर से साफ बना रहेगा।

लेह क्षेत्र में 0.4 मिमी बर्फबारी हुई, जिससे यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह-लद्दाख का क्षेत्र लगातार कड़ाके की ठंड की चपेट में है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू का न्यूनतम पारा 5.8 एवं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि घाटी में चिलां कला जारी है। चिलां कला के बारे में परंपरागत तौर पर चालीस दिनों तक खूब ठंड रहने की संभावना रहती है जो 21 दिसंबर को आरंभ हो गया था। वहीं, बुधवार को जम्मू संभाग में धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस किया।
विज्ञापन

ट्रेनों पर भी पड़ी मौसम की मार

मौसम की मार लगातार लंबी दूरी के ट्रेनों पर पड़ रही है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर (पटना) से जम्मू-उधमपुर तक जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस बुधवार सुबह निर्धारित समय 10.25 बजे नहीं पहुंच सकी।

इसके बारे में बताया गया कि जम्मू में उसके करीब पंद्रह घंटे देरी से पहुंचने की संभावना है। बुधवार की देर रात साढ़े बारह या एक बजे तक अर्चना के पहुंचने की उम्मीद जम्मू रेलवे पूछताछ केंद्र से यात्रियों को बताई जा रही थी। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों के रिश्तेदार एवं परिचित सुबह से ही स्टेशन पर पूछताछ करते नजर आए।

दूर दराज से पहुंचे लोग देर शाम तक स्टेशन के आसपास ही अपनों के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर झेलम एक्सप्रेस भी नौ घंटे देरी से जम्मू में पहुंची। इसके पहुंचने का निर्धारित समय जम्मू में सुबह दस बजे का है। जम्मू मेल भी साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची।

इसका यहां समय सवा नौ बजे सुबह का है। कई अन्य ट्रेनों पर भी कोहरे की मार पड़ी। लोहित एक्सप्रेस चार घंटे, जबकि जबलपुर जम्मू एक्सप्रेस छह घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह बेगमपुरा एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे देरी से बुधवार को जम्मू पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें