फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ी-बूटियां बढ़ा सकती हैं हमारी इम्यूनिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। भारतीय चिकित्सा प्रणाली निदेशालय (आयुष) ने घो ब्रह्मामा गांव में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान डॉ. रंजू भरण ने लोगों को इम्युनिटी बूस्टर के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे जड़ी-बूटियां हमारी इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं। बीमारियों को दूर रख सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण भी किया। उन्हें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से तुलसी, दालचीनी, अदरक, काली मिर्च, जेल आदि का उपयोग करने की सलाह दी। इससे पहले रामपॉल शर्मा सरपंच पंचायत हलका घो ब्राह्मण ने आयुष अधिकारियों का स्वागत किया और सरकार से इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से चलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें