ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत देरियां, सैंथ, पगांली, मट्टू आदि का मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष रूरल प्रेम सिंह चिब ने दौरा कर बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। सरकार से किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।
प्रेम सिंह चिब ने कहा 2019 की तरह इस बार का मुआवजा भी कागजों में ही न रह जाए। मैं खुद किसान हूं, और धान की एक कनाल रोपाई करने के लिए चार हजार रुपये खर्च आते हैं। इसमें किसान की छह माह की मेहनत को जोड़कर कुल सात हजार रुपये प्रति कनाल किसानों को मुआवजे के तौर पर जल्द दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी बारिश के कारण क्षेत्र में धान की फसल का काफी नुकसान हुआ था, लेकिन क्षेत्र की पंचायत सैंथ, देरियां, पंगाली मट्टू तथा हमीरपुर सिदड़ आदि पंचायतों को मुआवजे के तौर पर सरकार की तरफ से एक पैसा भी नहीं मिला था।
इस मौके पर राकेश सिंह काली दास, बलबीर सिंह तथा राज कुमार उपस्थित रहे।