फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरवाहिनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेला लगाया

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम विजयपुर विनय शर्मा
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। उत्तरवाहिनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें हर प्रकार की ओपीडी की सुविधा प्रदान की गई। मेले का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को डिजिटल आईडी के बारे में बताया गया कि किस तरह से बीमारी की हिस्ट्री होगी वह एक आईडी में ही रख दी जाएगी। इसको लेकर आपको कहीं भी पुराना रिकॉर्ड नहीं ले जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय बाल आरोग्य कार्यक्रम के बारे में बताया गया, जिसमें 0 से 18 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य का चेकअप के बारे में बताया जाता है। इस मौके पर आयुष्मान कार्ड के बारे में पीआरआई सदस्य द्वारा लोगों को बताया गया कि किस तरह से उन्हें यह कार्ड स्वास्थ्य चेकअप में फायदा दे सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विनय शर्मा ब्लॉक पुमंडल के बीएमओ शमीम अहमद चौधरी, डीडीसी सदस्य अवतार सिंह इलाके के पंच सरपंच और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें