फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपान के कारण हड्डी रोग समाज में मूक महामारी

विज्ञापन
सांबा पलाहमोड में चिकित्सा शिविर मे जांच करते डॉक्टर - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के पलाह मोड़ शिवा कालोनी में हड्डियों की बीमारी के मरीजों के लिए रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्यासदेव ने जांच कर दवाइयां दीं। उन्होंने कहा कि खानपान के कारण हड्डी रोग समाज में मूक महामारी है। जो कई बीमारियों का कारण है। इससे व्यक्ति की उत्पादकता में कमी आती है।
विज्ञापन

उन्होंने ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ब्यासदेव की टीम ने 100 लोगाें का बीएमडी परीक्षण किया। ऑस्टियोपोरोसिस और पीठ दर्द की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष अत्री ने भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने 50 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उपचार बताया। शिविर का उद्घाटन वेद प्रकाश ने किया। शाम सुंदर और अंकुश कोहली भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें