ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के सरकारी मिडिल स्कूल बट्टल में क्षयरोग पर जागरुकता शिविर लगाकर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया। शिविर डॉ. पूनम शर्मा सीएचओ, एमएलएचपी और सीनियर फार्मासिस्ट अशोक कुमार की देखरेख में लगा। इस अवसर पर डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि 80 लाख से अधिक लोग कैंसर से असमय मौत का शिकार होते हैं।
जिसका प्रमुख कारण तंबाकू का सेवन है। इस मौके पर शिक्षक यश पॉल शर्मा ने कहा कि जिस देश में बेरोजगारी और गरीबी पहले से ही हो वहां चिंता का विषय है। इस मौके पर एक रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने पोस्टर मेकिंग में हिस्सा लिया। संवाद