जम्मू। एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में बाल मरीजों का हीमोडायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल के इतिहास में पहली बार हीमोडायलिसिस को बाल मरीजों के लिए शुरू किया गया है।
जीएमसी जम्मू के बाल रोग विशेषज्ञ विभाग की टीम ने एसएमजीएस अस्पताल में 12 साल के मरीज का हीमोडायलिसिस किया। दूरदराज के क्षेत्र से आए इस मरीज गुर्दे के अलावा कई अन्य अंग भी काम नहीं कर रहे थे। उसे बचाने के लिए हीमोडायलिसिस की जरूरत थी।
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन और बाल रोग विभाग के एचओडी डा. घनश्याम सैनी के संज्ञान में इस मामले के आने के बाद डाक्टरों की टीम ने एसएमजीएस अस्पताल में हीमोडायलिसिस को सफलतापूर्वक किया। हालही में हीमोडायलिसिस के लिए एसएमजीएस अस्पताल में मशीन स्थापित की गई है। प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार गांधीनगर सरकारी अस्पताल में भी जल्द हीमोडायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी।