फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल फिटनेस के लिए कोविड नियम दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू (सीएमओ) के कार्यालय परिसर में मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र पाने के लिए सैकड़ों आवेदनकर्ताओं की भीड़ पहुंच रही है। हालत यह है कि भीड़ के बीच स्टाफ सदस्यों का अपने कार्यालयों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। भीड़ के कारण कोविड एसओपी की भी धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों के एक साथ पहुंचने से कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें आवेदनकर्ता को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र लाना जरूरी होता है। यह प्रमाणपत्र सीएमओ कार्यालय से जारी होता हैं। इसमें आवेदनकर्ता को आवेदन को मार्क करवाकर सरवाल या गांधीनगर अस्पताल से ओपीडी करवाकर वापस दस्तावेज सीएमओ कार्यालय लाने पड़ते हैं, जिसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी करने पर प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। सीएमओ कार्यालय परिसर दशकों पुराना बना है, जिससे वहां कुछ ही लोग एक साथ खड़े रह सकते हैं, लेकिन एक साथ सैकड़ों लोगों के पहले फ्लोर के कारिडोर में पहुंच जाने से भवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस भीड़ के कारण अतिरिक्त बोझ से भवन को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें