फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान हैं तो नंबर लगाओ, स्वास्थ्य समस्या हल होगी

Tue, 17 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य से जुड़े मसलों की फोन पर शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही आन स्पॉट इसे हल किया जाएगा। इस कड़ी में सोमवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू में हैलो हेल्थ मिनिस्टर काल सेंटर शुरू किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने खुद टेलीफोन पर कई शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। पहले दिन राजोरी, सांबा, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, रियासी, किश्तवाड़, डोडा सहित कश्मीर संभाग से कुलगाम, बारामुला, अनंतनाग और श्रीनगर से दर्जनों काल आई।

शिकायत के लिए टेलीफोन नंबर 0191-2541500 पर कार्य समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। हर माह की 16 तारीख को खुद स्वास्थ्य मंत्री सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शिकायत सुनेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग में यह सेवा शुरू की गई है। रोजाना शिकायतों और उनके समाधान की रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव को दी जाएगी।

इस प्रक्रिया में लोगों को सीधे अधिकारियों के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी। समारोह में विधायक राजेश गुप्ता, एमएलसी चरणजीत सिंह, प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया, डा. मोहन सिंह, डा. बलदेव राज शर्मा, डा. रोमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें