फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत, गोली लगाने के कारणों का लगाया जा रहा पता 

Fri, 05 Nov 2021 07:02 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घटना की सूचना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।  गोली लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर नई पुलिस पोस्ट लिंक मार्ग मालीपेठ पर तैनात पुलिस हेडकांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गोली हेड कांस्टेबल की एसएलआर से ही चली थी। थाना प्रभारी आबिद बुखारी को शुक्रवार दोपहर को पोस्ट से जानकारी दी गई की हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को गोली लग गई है।

विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पोस्ट पर खून से लथपथ हेड कांस्टेबल का शव बिस्तर के पास ही पड़ा हुआ था जबकि उनकी एसएलआर भी वहीं गिरी थी। गंभीर हालत में अजीत को एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शफकत हुसैन बट्ट, एएसपी राजिंद्र कुमार भी पहुंचे।

एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटनावश गोली चलने से हेडकांस्टेबल की मौत हुई है। जिला अस्पताल में मृतक के परिजन पत्नी व बच्चे और अन्य लोग भी पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अपने वाहन से शव को उनके पैतृक घर जम्मू अरनिया भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें