फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले, बंदूक उठाने वालों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे

Thu, 24 Aug 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हंसराज गंगाराम
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विकास के साथ शांति बहाली को मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ के पैकेज को तीव्र गति से विकास की तरफ खर्च करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। विकास और शांति की राह में बाधा बने बंदूक उठाने वालों को जिंदा भी नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू में अवैध रूप से बसे रोहिंग्याओं को यहां रहने का अधिकार नहीं है। मौका देखकर उन्हें वापस भेजा जाएगा। सांबा जिले के बार्डर का दौरा करने और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी लेने के बाद अहीर ने जम्मू में पत्रकार वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। 

उन्होंने कहा कि युद्धविराम के उल्लंघन के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए बंकर अच्छे बने। मवेशियों के नुकसान पर मुआवजा देने की मांग सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने की है। केंद्र इस दिशा में जन आकांक्षाओं को पूरा करने की तरफ काम करेगा। हथियार लेकर जो सामने आता है, उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। केंद्र का इस पर स्पष्ट रुख है कि बंदूक लेकर आने वाला जिंदा नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें