फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा हादसा : दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख; किया मुआवजे का एलान

Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए एक-एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये और अन्य घायलों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर file - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा स्थित वादपोरा क्षेत्र में शनिवार को सुबह 8 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज सोगाम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो छात्राओं आसिया रशीद और मैमूना अली की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हो गईं। घायल छात्राओं को हंदवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारी के मुताबिक ने बताया कि सुबह हादसे के समय वहां से सेना का काफिला गुजर रहा था। उन्होंने वहां तैनात सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को हंदवाड़ा के अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर थी जिन्हें श्रीनगर भेजा गया। रास्ते में एक और छात्रा की मौत हो गई। कुपवाड़ा की डीसी आरुषि सूदन ने बताया कि सभी घायलों को उचित इलाज दिया जा जा रहा है।

एलजी और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों को सभी जरूरी सहायता प्रदान कर रही है। वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने स्किम्स सौरा के निदेशक, जीएमसी हंदवाड़ा के प्रिंसिपल को घायल छात्राओं के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मृतकों के परिजन को एक लाख, घायलों को 50 हजार रुपये
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और मंत्री जावेद डार ने हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। वानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए एक-एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये और अन्य घायलों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद लोन भी घायल छात्राओं से मिलने जीएमसी हंदवाड़ा गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें