रियासी के डेरा गुरुद्वारा में गुरु की महिमा का गुणगान करते पांच प्यारे।
रियासी। शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर के शस्त्रों को शनिवार को दरिया चिनाब में स्नान करवाया गया। बाबा बंदा सिंह बहादुर के यह सारे शस्त्र डेरे में बने गुरुद्वारा साहिब में रखे गए हैं। रविवार सुबह गुरुद्वारा परिसर में रागी जत्थे और पंच प्यारों को तरफ से गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। बाद में सभी शस्त्रों को इकट्ठा एक साथ दरिया तक ले जाया गया। वहां उन्हें स्नान करवाने के बाद वापस गुरुद्वारा साहिब में रख दिया गया। गौरतलब है कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने डेरे में कई वर्ष तक पीपल के पेड़ के नीचे बैठ कर तपस्या की थी। यह आज भी मौजूद है। वहीं, शनिवार को भी बैसाखी का मेला जारी रहा। संवाद