कोरोबार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। विदेशों से आने वाले ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं, जिससे काम ठप पड़ा गया है। केवल एनजीओ के लिए सामान बन रहा है। सरकार की ओर से हमें कोई मदद नहीं मिली है। मदद की हमें सख्त जरूरत है। सरकार ने श्रमिकों के लिए आर्थिक मदद जारी की, लेकिन कारगीर और बुनकरों को अलग रखा, जो उचित नहीं है। सरकार को चाहिए वे कारगीरों की सुध ले।-पद्मश्री गुलाम रसूल, हस्तशिल्पी और कारीगर संघ के अध्यक्ष
सरकार की ओर से अभी कारगीरों को आर्थिक मदद देने की बात नहीं की गई है। अगर ऐसे कोई आदेश आता है तो हम उसपे काम करेंगे। जम्मू संभाग में 20 हजार से अधिक कारीगर और बुनकर पंजीकृत हैं। इन लोगों के सामान को बाजार उपलब्ध करने के लिए विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस वर्ष की शुरुआत में ऐसी प्रदर्शनी लगाई गई थी। कोरोना की हालात में सुधार आने के बाद प्रदर्शनी और ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। -विकास गुप्ता, निदेशक हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय जम्मू