रामबन जिले के बनिहाल में शुक्रवार की रात आतंकियों ने एक निर्माण कंपनी के दफ्तर पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रात में पहुंचे आतंकियों ने कंपनी के दफ्तर को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड गिरकर फटने से तेज धमाका हुआ।
इस दौरान वहां मौजूद कंपनी का कर्मचारी उधमपुर निवासी गोपाल शर्मा तथा पास में ही स्थित मदरसा का छात्र मोहम्मद आकिब (बनिहाल) घायल हो गए। इन्हें पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस तथा सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा।