फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को निशान बनाकर किया ग्रेनेड हमला

Thu, 17 Dec 2015 08:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनेड हमले से श्रीनगर के पुराने शहर में वीरवार को अफरा तफरी फैल गई। इस हमले में जहां एक स्थानीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया तो वहीं चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता आशीष कुमार झा ने बताया कि ग्रेनेड हमला पुराने शहर के सैकीडाफर इलाके में वीरवार को सुबह 11 बजे सीआरपीएफ  की 161 बटालियन के कैंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ।
विज्ञापन


इस हमले में कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। वहीं पास स्थित एक स्थानीय नागरिक को मामूली चोटें आईँ हैं। वहीं लगभग चार गाडियों को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि यह हमला सीआरपीएफ को निशाना बना कर किया गया था या फिर किसी और पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें