फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फीसदी मुफ्त दवाइयां देने का लक्ष्य: लाल सिंह

Wed, 06 Jan 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार राज्य में विकास और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। चिकित्सा क्षेत्र में प्रयास है कि अगले दो महीनों में सभी अस्पतालों में मरीजों को 70 प्रतिशत दवाइयां अस्पताल में ही मुफ्त में मिलें।
विज्ञापन


कहा कि वर्ष 2017-18 तक सरकारी अस्पतालों में सौ फीसदी मुफ्त दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को डोडा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बस अड्डे पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में डोडा विधायक शक्तिराज परिहार और भद्रवाह विधायक दिलीप सिंह भी मौजूद रहे। लाल सिंह ने कहा कि डोडा जिला आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


इसके पहले मंत्री और विधायकों ने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने जेकेपीसीसी के जीएम को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल की चारदीवारी का काम एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाए।
अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की मांग पर लाल सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह चयन कर उन्हें बताएं, इसके अगले ही दिन रेडियोलाजिस्ट को अस्पताल में भेज दिया जाएगा। मंत्री ने अस्पताल और एंबुलेंसों की साफ-सफाई और इसके आसपास पौधे लगाने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई चालक एंबुलेंस की साफ-सफाई नहीं रखता है तो उस पर रोजाना पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाए। जनसभा को दोनों विधायकों ने भी संबोधित किया। उन्होंने रियासत में सुशासन के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने जन धन योजना, जीवन ज्योति, स्वच्छ भारत अभियान, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें