फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा, जिसको जरूरत है, उसी को मिलेगी सुरक्षा, समीक्षा रहेगी जारी

Tue, 09 Apr 2019 10:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कई सुरक्षा प्राप्त लोगों की समीक्षा प्रक्रिया जारी रखेगी। जिनको जरूरत है, उन्हें ही सुरक्षा दी जाएगी। जिनको आवश्यकता नहीं है, उनसे तत्काल वापस ली जाएगी। राज्यपाल ने सिक्योरिटी रिव्यू कोआर्डिनेशन कमेटी को समीक्षा प्रक्रिया जारी रखने के लिए कहा है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा था कि जिनसे सुरक्षा वापस ली गई है, उनको वापस दे दी गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, जिन लोगों को सरकारी वाहनों और सुरक्षा की आवश्यकता है, कमेटी उसकी समीक्षा कर रही थी। अब तक 2768 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्राप्त लोगों से फ्री कर दिया गया है। जबकि 389 वाहनों को भी वापस लिया गया है। 
इनमें से अधिकतर ऐसे लोग शामिल हैं, जिसको इसकी आवश्यकता न थी और न है। राज्यपाल के अलावा केंद्र सरकार ने भी कमेटी को कहा है कि वह इसकी समीक्षा जारी रखें। जिसको जरूरत है, सिर्फ उसी का केस देखें। 
विज्ञापन


फालतू में किसी को सुरक्षा नहीं दी जाएगी। कमेटी को यह भी कहा गया है कि भविष्य में यदि किसी को सुरक्षा देनी है, तो पहले डीजीपी से बात कर लें। इस समय डीजीपी को इस तरह के मामलों में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें