पिछले ढाई साल में राज्यपाल शासन के दौरान राज्यपाल एनएन वोहरा ने जिस तेजी से विकास कार्यों के लिए मंजूरियां और राशि दी है, वह भाजपा के लिए भी आश्चर्य बना हुआ है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राममाधव ने कहा कि पिछले ढाई माह में राज्यपाल एनएन वोहरा ने विकास कार्यों और अन्य मदों में इतना धन बांटा है कि आने वाली सरकार के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी। लोग भविष्य की सरकार से भी इसी तरह की उम्मीद रखेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुले दिल से जम्मू-कश्मीर के लिए राशि दे रहे हैं। अगले पांच साल तक कामन मिमिमम प्रोग्राम के अलावा रियासत की किसी भी शर्त को केंद्र सरकार नहीं मानेगी। ऐसा संकेत रियासत में भाजपा की राजनीति के केंद्र बिंदू व वरिष्ठ नेता राम माधव ने दिया है।
शुक्रवार को दिनभर रियासत की नई गठबंधन सरकार का तानाबाना बुनने में जम्मू गेस्ट हाउस में व्यस्त रहने वाले राम माधव ने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों ने रियासत के विकास के लिए छह साल का एजेंडा बनाया है। उसके हर बिंदू पर केंद्र सरकार मदद करने को तैयार है, लेकिन इसके बाहर कोई शर्त स्वीकार नहीं किया जाएगी।
पिछले ढाई माह तक केंद्र सरकार से कुछ खास आश्वासन की बाट जोह रही पीडीपी अध्यक्ष महबूबा द्वारा सरकार बनाने में की गई देरी पर राममाधव ने कहा कि दोनों दलोें में कोई अविश्वास नहीं है।
केंद्र सरकार भी रियासत के विकास के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। सीएमपी के तहत तमाम परियोजनाएं समय-समय पर दी जाएंगी और रियासत के तीनों खित्तों को विकास किया जाएगा।