गर्मियों में बढ़ रही यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद से जम्मू तवी के लिए दो समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाने को मंजूरी दी है।
04111/04112 पहली ट्रेन 18 मई को इलाहाबाद से जम्मू तवी के लिए रवाना होगी तो 04113/04114 दूसरी ट्रेन 21 मई को इलाहाबाद से रवाना की जाएगी। दोनों ट्रेनें इलाहाबाद से जम्मू और जम्मू से इलाहाबाद के बीच 16-16 फेरे लगाएंगी।
पहली ट्रेन 04111 बुधवार 18 मई को इलाहाबाद से दोपहर 3:20 पर जम्मू तवी के लिए रवाना होगी और यह वीरवार दोपहर को 1:50 पर जम्मू तवी पहुंचेगी। वीरवार को ही यह रात 10:10 पर जम्मू तवी से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएगी और शुक्रवार रात 8:25 पर इलाहाबाद पहुंचेगी।
इसमें एक एसी थ्री टीयर, एक स्लीपर क्लास और आठ अनरिजर्वड सेकेंड क्लास कोच लगाए जाएंगे। इसके स्टाप फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टुंडिया, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट रखे गए हैं। यह ट्रेन 18 मई से सात जुलाई तक चलेगी।
दूसरी ट्रेन 04113 शनिवार 21 मई को इलाहाबाद से दोपहर 3:20 पर जम्मू तवी के लिए रवाना होगी और यह रविवार दोपहर को 1:50 पर जम्मू तवी पहुंचेगी।
रविवार को ही यह रात 10:10 पर जम्मू तवी से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएगी और सोमवार रात 8:25 पर इलाहाबाद पहुंचेगी। इसमें एक एसी टू टीयर, दो एसी थ्री टीयर, 12 स्लीपर क्लास और पांच अनरिजर्वड सेकेंड क्लास कोच लगाए जाएंगे।
इसके स्टाप फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टुंडिया, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट ही रखे गए हैं। यह 21 मई से 10 जुलाई तक चलेगी।