विंटर जोन के स्कूलों में 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें परीक्षा में 63 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। इनमें 66 फीसदी छात्राएं व 60 फीसदी छात्र हैं।
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने वीरवार को विंटर जोन के स्कूलों में 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें बेटियों ने फिर बाजी मार ली। परीक्षा में 63 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। इनमें 66 फीसदी छात्राएं व 60 फीसदी छात्र हैं।
विज्ञापन
विटर जोन स्कूलों में 11वीं कक्षा में 23431 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें 14770 उत्तीर्ण हुए हैं। 699 फेल और 7992 विद्यार्थी रि-अपीयर रहे हैं। जेके बोर्ड ने कोविड के बीच परीक्षा का सफल आयोजन किया।
परीक्षा में 3684 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 7113 ने फर्स्ट डिवीजन, 3785 सेकेंड डिवीजन और 186 ने थर्ड डिवीजन हासिल की है। जेके बोर्ड चेयरपर्सन प्रो. वीणा पंडिता ने परीक्षा प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और इसमें शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह, उप राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने जेके बोर्ड प्रबंधन के कार्य की प्रशंसा की। जेके बोर्ड ने विंटर जोन की बोर्ड परीक्षा दिसंबर में ली थी।