फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता ने बुलाया है: नवरात्र पर लगातार भक्त पहुंच रहे वैष्णो देवी दरबार, आंकड़ा तीन लाख पहुंचने की संभावना

Fri, 08 Apr 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

पंजीकरण कक्ष के मुताबिक छठे नवरात्र पर शाम सात बजे तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इन नवरात्र में भक्तों की संख्या प्रतिदिन 27 हजार से ज्यादा ही रही है। 
विज्ञापन
भवन की तरफ जाते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में इस बार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में उछाल आया है। बीते चार वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब छह दिन में करीब पौने दो लाख भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेका हो। प्रतिदिन 25 से 30 भक्त जयकारे लगाते हुए माता को नमन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को छठे नवरात्र पर शाम सात बजे तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। जबकि, पंजीकरण कक्ष बंद होने में पूरे तीन घंटे शेष थे।

इन नवरात्र में भक्तों की संख्या प्रतिदिन 27 हजार से ज्यादा ही रही है। इससे पहले पांचवें नवरात्र पर 29013 भक्तों ने माता के चरणों में माथा टेका था। ज्ञात है कि पहले नवरात्र पर 37381 भक्तों ने माता ने दरबार में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे नवरात्र पर 33340, तीसरे दिन 29078 और चौथे दिन 27302 भक्तों ने भवन में माथा टेका था। आमतौर पर नवरात्र में पहले और अंतिम दिन सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं। इस बार पहले छह दिन में यात्रियों की संख्या करीब पौने दो लाख हो चुकी है।
विज्ञापन


अगर यात्रियों की आमद इसी प्रकार रही तो बीते चार वर्षों में यह पहला मौका होगा जब नवरात्र में भक्तों की संख्या तक तीन लाख का आंकड़ा छुएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें