फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकी के जनाजे में अलगाववादी नेता गिलानी ने दिया भड़काऊ भाषण

Thu, 30 Mar 2017 01:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बडगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के जनाजे को हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के चेयरमैन सैय्यद अली शाह गिलानी ने भड़काऊ भाषण के लिए इस्तेमाल किया। फोन के जरिये भाषण में गिलानी ने न सिर्फ घाटी में इस्लाम मिजाज तेज करने पर जोर दिया, बल्कि कश्मीर के स्थानीय पुलिस कर्मियों को चेतावनी भी जारी की। गिलानी ने कहा, जम्मू-कश्मीर ही नहीं, पूरे देश में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन


यूपी में जबरन बूचड़खाने बंद कराए जा रहे हैं। लोगों को बेरोजगार बनाया जा रहा है। किसी को बोलने की आजादी तक नहीं मिल रही। कश्मीर के हालात और भी खराब हैं। ऐसे में इस्लामी एका कायम कर भारतीय ताकतों को जवाब देना होगा। गिलानी ने कहा, वर्ष 2010 से उन्हें नजरबंद रखा गया है। लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा। कश्मीर में हुई मौतें पूरी कौम को एकजुट करने की प्रेरणा है।

स्थानीय पुलिस कर्मियों पर बरसते हुए गिलानी ने कहा, यह लोग सेना और सीआरपीएफ से दो कदम आगे बढ़कर अवाम पर अत्याचार करते हैं। पेलेट गन यही दागते हैं। कश्मीरी अवाम के साथ बेदर्दी से पेश आते हैं। इन्हें नहीं भूलना चाहिए कि इनका जीना मरना कश्मीर में ही है, लिहाजा सरकार के इशारों पर अत्याचार करने से बाज आना होगा। इससे पूर्व आतंकी के जनाजे में उमड़े लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें