वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गंगा जयंती मनाई जाती है। इस बार मंगलवार 18 मई को गंगा जयंती है। मंगलवार को ही रामानुजाचार्य जयंती और भगवान चित्रगुप्त जयंती भी मनाई जाएगी। धर्मग्रंथों के अनुसार राजा भागीरथ को पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करने के लिए बहते हुए निर्मल जल की जरूरत थी।
विज्ञापन
इसके लिए भागीरथ ने मां गंगा की कड़ी तपस्या की। मां गंगा ने प्रसन्न होकर धरती पर अवतरित होने की बात मान ली, लेकिन उनका वेग इतना तीव्र था कि धरती पर आने से प्रलय आ सकती थी। तब भगवान शिव ने वैशाख शुक्ल सप्तमी को गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया, जिससे उनका वेग कम हो गया। तब से इस दिन को गंगा सप्तमी या गंगा जयंती के रूप में मनाया जाता है।