फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: अध्यापिका की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक को पद हटाने की मांग हुई तेज

Sun, 16 May 2021 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में एक अध्यापिका की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्कूल प्रबंधक को पद हटाने की मांग की तेज हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण हुई अध्यापिका की मौत के बाद अब टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्कूल प्रबंधक को पद हटाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमीत सिंह मदान ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को पद से हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें की गांधीनगर स्थिति प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल की म्यूजिक टीचर नीलू वीरेंद्र की कोरोना से मौत हुई है। उनके परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि नीलू के बीमार होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन उन्हें जबरन स्कूल बुलाया रहा था। स्कूल आने से वह संक्रमित हो गईं और उनकी जान चली गई।

इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ गांधीनगर पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई है। मदान ने कहा कि दिवंगत अध्यापिका के परिवार वालों को स्कूल की तरफ से आर्थिक मदद देने और उनके बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- पबजी का नशा: बेटे की इस करतूत ने तबाह कर दिया परिवार, सच सामने आया तो सब सन्न रह गए

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में मिले 4141 नए मरीज, सीनियर प्रोफेसर सहित 59 की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें