फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, घाटी में गिरी दो फीट तक बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में ताजा बर्फबारी हुई जिसमें दो फीट तक बर्फ गिरी है। कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में आज बर्फबारी हुई, लेकिन इसके बावजूद घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान शून्य से ऊपर रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि गुलमर्ग, सोनर्म, शोपियां में पीर की गली, अमरनाथ की गुफा के साथ ही कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।

जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिनों तक कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होगी।

ट्रेफिक विभाग के मुताबिक बर्फबारी से मुगल रोड बंद हो गई है, जबकि जम्मू कश्मीर हार्ववे खुला रहा। गुलमर्ग में 3.2 एमएम बर्फबारी देर रात हुई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सबसे ठंडा रहा लेह

जबकि पिछली रात यहां का न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस था। कोकरनाग में बारिश होने से तापामन -1.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। पहलगाम में तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में तापमान बढ़ा है, लेकिन काजीगंद में तापमान में पांच डिग्री की बढ़त देखी गई, यहां 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

श्रीनगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कुपवाड़ा में 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लेह प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां पर तापमान -6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में भी तापमान - 5.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते यातायात ठप

राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों व जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी के चलते यातायात ठप हो गई है।

जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर कुछ जगहों पर दो से तीन फुट तक बर्फ गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुगल रोड स्थित पुंछ जिले की पीर की गली, चंडीमड़, छत्तापानी, दोबचियां, शाहपूर आदि इलाकों में और घाटी के शोपियां जिले के अंर्तगत पड़ने वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

समाचार लिखे जाने तक मुगल रोड पर बर्फबारी का सिलसिला जारी था। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बर्फ हटाने के काम में भी बाधा आ रही है।

बर्फ हटाने के लिए मशीनों क्रा प्रयोग किया जाता है, लेकिल बर्फबारी रुकने के बाद ही बर्फ हटाने का काम शुरू हो सकता है। मुगल रोड कंस्ट्रकशन कंपनी के एक्सईएन द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार जब तक बर्फबारी का सिलसिला रुक नहीं जाता बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं हो सकता।

उल्लेखनिय है कि मुगल रोड पर हर साल सर्दियों के मौसम में चार पांच महिने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाती है। सर्दियों के मौसम में कई स्थानों पर 12 से 15 फुट तक बर्फ गिरने से यातायात ठप पड़ जाती है।

12 महिने मुगल रेड पर यातायात बहाल रहे इस लिए टन्नल बनाना अवश्यक है। सरकार मुगल रोड पर टन्नल बनाने पर भी विचार विमर्श कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें