फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा: कटड़ा से भवन तक फ्री वाईफाई जल्द, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा 

Thu, 25 Nov 2021 10:19 AM IST
विमल शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को फ्री वाईफाई सुविधा मिलने जा रही है। जम्मू-कश्मीर के सूचना और तकनीकी विभाग ने इसका प्रस्ताव केंद्रीय सूचना और तकनीकी मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को फ्री वाईफाई सुविधा मिलने जा रही है। जम्मू-कश्मीर के सूचना और तकनीकी विभाग ने श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के आधार शिविर कटड़ा से मां के भवन तक यात्रियों को फ्री वाईफाई सुविधा देने का प्रस्ताव केंद्रीय सूचना और तकनीकी मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सूचना और तकनीकी विभाग के प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर हर साल देश-विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इंटरनेट के मामले में कोई समस्या न आए और वे यात्रा के दौरान मुफ्त वाईफाई सुविधा हासिल कर सकें। प्रदेश सरकार के के सूचना और तकनीकी विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय सूचना और तकनीकी मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा है। 

प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही इस दिशा में तेजी से कार्य करने की योजना भी तैयार की जा रही है। बता दें कि कि वर्तमान में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को बीएसएनएल वाईफाई की सुविधा तो है, लेकिन इसके लिए भुगतान करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें